Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

सीएम धामी द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 03 करोड़ 25 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं के तहत विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगभग 03 करोड़ 25 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री द्वारा संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के ग्राम पंचायत कालसा में सोमेश्वर महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 59.57 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत उत्तरकाशी जनपद के नगर पंचायत पुरोला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं. 01,02 व 03 के आन्तिरिक मार्गों के निर्माण कार्य के लिए 58.78 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला के लिंगूरानी से रालम ट्रैक रूट एवं रालम से रालम ग्लेशियर ट्रैक रूट के निर्माण के लिए 40.01 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र धारचूला के ग्राम वैगा में निकास नाली निर्माण के लिए 34.73 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद अल्मोडा़ के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अन्तर्गत गुजरूकोट हरूहीत मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 36.02 लाख रूपये एवं देवी मन्दिर देघाट के लिए 34.40लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सिंचाई विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून के अन्तर्गत सालावाला (हाथी बड़कला) के खाले में सर्वे झील से सालावाला पुल तक बैंड के निर्माण कार्य हेतु 31.71 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई। संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद चमोली के बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलारी स्थित मॉ हीरामणि के मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 30 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top