Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

जाने जान से करीना कपूर का पहला लुक जारी, 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर देगी दस्तक

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर ने कुछ समय पहले अपनी नई फिल्म जाने जान का ऐलान किया था। यह फिल्म इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि जाने जान के जरिए करीना ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। अब निर्माताओं ने जाने जान से करीना का लुक जारी कर दिया है, जिसमें वह दमदार अवतार में नजर आ रही हैं। बता दें, जाने जान का ट्रेलर 5 सितंबर को जारी किया जाएगा।

नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म जाने जान से करीना का लुक साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, रोमांच बस आने ही वाला है और यह 3 दिनों में आपके पास आ रहा है। जाने जान का ट्रेलर 3 दिन बाद जारी किया जाएगा।जाने जान का निर्देशन सुजॉघ घोष द्वारा किया जाएगा। इसमें जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी नजर आएंगे। यह फिल्म करीना के जन्मदिन यानी 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। फिल्म का टीजर 25 अगस्त को सामने आया था। पोस्टर में करीना बिना मेकअप के काफी गुस्से में दिख रही हैं। फिल्म ‘जाने जान’ जापानी लेखक हिगाशिनो कीगो के साल 2005 के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ का हिंदी वर्जन है।

सीमित फिल्मों में नजर आने वाली करीना कपूर खान भी अब उन अभिनेत्रियों में शुमार हो गई हैं, जो सफलतापूर्वक ओटीटी प्लेटफार्म के लिए वेब सीरीज में काम कर रही हैं और दर्शकों की तारीफें पा रही हैं। इनमें विद्या बालन, काजोल, प्रियामणि, सामंथा रुथ प्रभु के साथ ऋचा चड्ढा, हुमा खान, सोनाक्षी सिन्हा तक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top