Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और उनके साथ यौन उत्पीड़न के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

मणिपुर। दो समुदायों के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ गया। सोशल मीडिया पर 4 मई का एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक समुदाय के पुरुष विरोधी पक्ष की दो महिलाओं को निर्वस्त्र अवस्था में घुमाते दिख रहे हैं। उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। मणिपुर में कुकी-ज़ोमी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और उनके साथ यौन उत्पीड़न करने का वीडियो सामने आने के कुछ दिनों बाद, मामले में मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास मैतेई सहित चार लोगों को मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस घटना से देश भर में आक्रोश फैल गया है और विपक्ष लगातार भाजपा शासित मणिपुर की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की मांग को लेकर दबाव डाल रहा है। वहीं, बीते गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में हुई घटना को “शर्मनाक” बताया और राज्य सरकारों से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। मणिपुर की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने भी “गहरी चिंता” व्यक्त की और राज्य और केंद्र सरकारों से अपराधियों को सजा दिलाने के लिए की गई कार्रवाई से उसे अवगत कराने को कहा।

कुकी-ज़ोमी समुदाय की दो महिलाओं को पुरुषों की भीड़ द्वारा निर्वस्त्र घुमाए जाने और उनके साथ यौन उत्पीड़न किए जाने का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिससे राज्य में स्थिति और बिगड़ गई, जहां पहले से ही जातीय संघर्ष के कारण 140 से अधिक लोग मारे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top