Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

लखनऊ-हरदोई हाइवे पर सड़क हादसे में चार लोगो की मौत, तीन गंभीर रुप से घायल

उत्तर प्रदेश। लखनऊ-हरदोई हाइवे पर स्थित जिंदौर गांव के पास देर रात एक बजे सड़क हादसे में चार की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गये। हादसा ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हुआ। कार सवार हरदोई के संडीला स्थित अनवरी मोहल्ला के रहने वाले थे। लखनऊ एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक रहीमाबाद अख्तियार अंसारी के मुताबिक बृहस्पतिवार देर रात जिंदौर गांव के पास एक बजे लखनऊ से हरदोई की तरफ जा रही कार ने ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक कार से नियंत्रण खो दिया। जिसके कारण कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में संडीला के अनवरी मोहल्ला निवासी समीना (30), बेटी आशिया (2), अब्दुल रहमान (7) और फातिमा की मौत हो गई। वहीं कार सवार फहद, अमान सहित तीन गंभीर रुप से घायल हो गये।

पुलिस के मुताबिक हादसा होने की सूचना मिलने पर टीम पहुंची। अंदर चीखपुकार मची थी। दरवाजा लॉक हो गया था। पुलिस ने कार के पिछले हिस्से का शीशा तोड़ा। इसके बाद एक-एक कर सभी को बाहर निकाला। घायलों को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए परिजन लेकर गये हैं। वहीं मृतकों के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना किया। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। परिजन शव लेकर हरदोई चले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top