Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

राजधानी की प्रमुख दवा कंपनी विंडलास बायोटेक लिमिटेड से 2.14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। राजधानी की प्रमुख दवा कंपनी विंडलास बायोटेक लिमिटेड से एक कंपनी ने 2.14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। दिल्ली की इस कंपनी ने विंडलास से दवाएं मंगाई थीं। इसके बाद विंडलास को भुगतान नहीं किया गया। मामले में विंडलास के अधिशासी निदेशक की शिकायत पर दिल्ली की कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विंडलास बायोटेक लिमिटेड के अधिशासी निदेशक पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि दवाओं की सप्लाई के लिए उनसे दिल्ली की डेलियस फार्मास्यूटिकल नाम की कंपनी के अधिकारियों ने बात की थी। यह कंपनी मनीष मेट्रो प्लाजा, सेक्टर 12, द्वारका नई दिल्ली में स्थित है।

इसके डायरेक्टरों दिग्विजय श्रीवास्तव और सपना श्रीवास्तव से व्यापार को लेकर बात हुई थी। दोनों ने कहा था कि मेडिकल सेक्टर में उनकी कंपनी अग्रणी है। सप्लाई के लिए 3.16 करोड़ रुपये की दवाएं विंडलास से ली गईं। इसमें से दिल्ली की इस कंपनी ने विंडलास को 1.04 करोड़ रुपये का भुगतान तो कर दिया लेकिन 2.14 करोड़ रुपये नहीं दिए। आरोप है कि जब रुपये मांगे तो आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस कंपनी के खिलाफ हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी ने भी शिकायत की थी। इस कंपनी से भी करोड़ों रुपये का माल लेकर पैसा नहीं दिया गया था। मामले में दिग्विजय श्रीवास्तव और सपना श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top