Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल व गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से आपदाग्रस्त क्षेत्र सरखेत में जनहित के लिए लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल, पटेल नगर, देहरादून ने रायपुर के आपदाग्रस्त क्षेत्र सरखेत में गुरुवार को जनहित में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में रायपुर ब्लॉक के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के आसपास के जरूरतमंद ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श व निःशुल्क दवाएं दीं। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय पंडिता ने दी। गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम सुबह 10ः00 बजे सरखेत पहुंचीं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों व सहयोगी स्टाफ ने सरखेत के दुर्गम आपदा प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनका हाल जाना व उन्हें दवाईंया व अन्य आवश्यक उपचार दिया।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग से डॉ आकाश अग्रवाल, सर्जरी विभाग से डॉ रूही नीरव जरीवाला, हड्डी रोग विभाग से डॉ. पाणिनी गौड़ व शिशु रोग विभाग से डॉ अंशिता साबू व कम्यूनिटी मेडिसिन से डॉ फौजिया नाज़ ने चिकित्सकीय परामर्श दिया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी दी गईं। इसके अलावा डॉक्टरों ने रोगियों के ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर की भी जॉचें कीं। आपदा के कारण चोटिल हुए लोगों की मरहम पट्टी की गई व एंटी टिटनेस इंजेक्शन भी लगाए गए।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम ने आपदाग्रसित क्षेत्रों घन्तु का सेरा व भैंसवाड़ में भी लोगों तक दवाईयां पहुंचाई।शिविर को सफल बनाने में मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी भूपेन्द्र रतूड़ी, डॉ दीपक सोम, सचिन शर्मा, भास्कर मैंदोला, नर्सिंग स्टाफ देवेन्द्र सिंह, वैशाली चौहान, अभिलाष गुप्ता, आयूष मिश्रा आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top