Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

FRI में 15 जनवरी तक लोगों की आवाजाही पर लगी रोक

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में पिछले कई दिनों से मादा गुलदार अपने बच्चों के साथ दिख रही है, जिससे संस्थान में दहशत का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए संस्थान के रजिस्ट्रार ने 15 जनवरी तक परिसर में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

रजिस्ट्रार एसके थॉमस ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को पत्र लिखकर परिसर के जंगलों में घूम रही मादा गुलदार को बच्चों समेत पकड़कर संस्थान से बाहर जंगल में छोड़ने की अपील की है। बता दें कि वन अनुसंधान संस्थान में काफी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक घूमने आते हैं।

कई लोगों ने मादा गुलदार को बच्चों के साथ परिसर के आसपास घूमते देखा है। गनीमत रही कि अब तक मादा गुलदार ने किसी भी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है। इसकी जानकारी संस्थान के निदेशक और रजिस्ट्रार को मिली तो उन्होंने एहतियाती कदम उठाते हुए उक्त फैसला लिया।

रजिस्ट्रार एसके थॉमस ने बताया कि संस्थान के सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वह मादा गुलदार पर नजर बनाए रखें। यह पहली बार नहीं है जब वन अनुसंधान संस्थान परिसर में गुलदार देखे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top