Headline
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी

गौतम अडानी बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स

दुनिया के टॉप-20 में भी बनाई जगह

मुंबई। गौतम अडानी ने एशिया के दूसरे सबसे अमीर होने का तमगा फिर से हासिल करने के बाद अब अपना खोया हुआ एक और रुतबा हासिल कर लिया है। वह एक बार फिर दुनिया के अमीरों की टॉप 20 लिस्ट में पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग में अडानी 64.3 अरब डॉलर के साथ 20वें स्थान पर थे। कमाई करने वाले अरबपतियों की लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर थे।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक उनकी संपत्ति में 975 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ और इस दिन कमाई करने वालों में दुनिया में उनका स्थान दूसरा था। इस कैटेगरी में पहले स्थान पर माइकल डेल रहे, जिन्होंने 1.22 अरब डॉलर की कमाई की। करीब 500 अरबपतियों की इस लिस्ट में डेल एक मात्र ऐसे अरबपति रहे, जिनकी संपत्ति एक अरब डॉलर से अधिक बढ़ी।

अमेरिकी शेयर बाजारों में आई गिरावट की वजह से कई दिग्गज कंपनियों के शेयर टूट गए। इससे एलन मस्क, लैरी पेज, जेफ बेजोस, सर्गी ब्रिन समेत कई अरबपतियों के नेटवर्थ में कमी देखी गई। एलन मस्क ने 3.27 अरब डॉलर गंवाए तो बर्नार्ड अर्नाल्ट 4.39 अरब डॉलर गंवाकर टॉप लूजर रहे। जेफ बेजोस की संपत्ति में 1.99 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई।

अडानी ग्रुप इस साल की शुरुआत से खबरो में है। गौतम अडानी साल 2023 की शुरुआत में दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बने हुए थे। इसके बाद जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद शेयर बाजार में लिस्टेड उनकी 10 कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए। इससे उनकी संपत्ति 150 अरब डॉलर से घटकर 64.3 अरब डॉलर रह गई। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अब गौतम अडानी 20 वें नंबर पर हैं। अभी उनका तीसरे नंबर के रईस का रुतबा और 150 अरब डॉलर की संपत्ति हासिल करने में काफी वक्त लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top