Headline
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल

सोना- चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 72 हजार तो सोना 58,500 रुपये के पार

नई दिल्ली। इस सप्ताह लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में सोने-चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 72,000 रुपये, जबकि सोने के वायदा भाव 58,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 129 रुपये की तेजी के साथ 72,111 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 267 रुपये की तेजी के साथ 72,249 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 72,260 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,211 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।
एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 26 रुपये की तेजी के साथ 58,600 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 18 रुपये की तेजी के साथ 58,592 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,625 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,588 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के भाव तेजी के साथ खुले। कॉमेक्स पर सोना 1926.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले क्लोजिंग प्राइस 1926 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.50 डॉलर की तेजी के साथ 1929.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 23.48 डॉलर के भाव पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.45 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 23.59 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top