Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

गुलदार ने घर के गेट पर खड़ी 10 साल की बच्ची समेत दो पर किया जानलेवा हमला

पौड़ी। उत्तराखंड के इस शहर में गुलदार का दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। घर के गेट पर खड़ी 10 साल की बच्ची पर गुलदार ने हमला किया। तो दूसरी तरफ, घर के आंगन में आराम कर रहे एक आदमी पर भी गुलदार ने हमला किया। गुलदार हमले की दो-दो घटना के बाद वन विभाग भी अलर्ट मोड़ पर आ गई है।

पौड़ी जिले विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार देर शाम को गुलदार ने दो अलग-अलग जगहों पर एक बच्ची समेत दो लोगों को हमला किया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग के रेंजर ललित मोहन नेगी ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे तमलाग (ल्वाली) गांव में गुलदार ने घर के आंगन की दीवार पर बैठे विकास लाल (40 वर्ष) पर झपट्टा मारा

जिस वक्त हमला हुआ तब विकास बकरियां चराकर घर के आंगन में आराम करने के लिए बैठे ही थे। आशंका है कि गुलदार बकरियों का पीछा करते हुए घर तक गांव में पहुंच गया। विकास का चेहरा और हाथ जख्मी हुए हैं। शोर मचाने पर गुलदार वहां से भागा। वहीं दूसरी घटना साढ़े सात बजे गडोली में हुई। रेंजर के अनुसार, 10 वर्षीय आरुषि घर के गेट के पास अपने पालतु कुत्ते के साथ थी।

तभी बच्ची पर गुलदार ने घात लगाकर हमला कर दिया, गनीमत ये रही की यहां पर भी बच्ची बच गई। कुत्ते के भौंकने और घर वालों ने शोर मचाने पर गुलदार भागा। बच्ची की गर्दन में खरोंच आई हैं। रेंजर ने बताया कि दोनों स्थानों पर वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top