Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

मां के सामने घर के आंगन से तीन वर्षीय बच्चे को उठाकर ले गया गुलदार, 200 मी दूरी पर मिला शव 

क्षेत्र में लगाए गए दो पिंजरे व चार ट्रेप कैमरे 
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल के समीप एक घर के आंगन से गुलदार मां के सामने ही तीन वर्षीय बच्चे को शुक्रवार रात पौने नौ बजे के करीब उठा कर ले गया था। जिसका शव शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब घर से 200 मी दूरी पर झाड़ियों में मिला। वन विभाग की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल की मोर्चरी में ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डांग क्षेत्र से सटे सिंदरीगाड़ के पास झोपड-पट्टी पर रह रहे तीन वर्षीय सूरज पुत्र हरिद्वारी घर के बाहर आंगन में खेल रहा था, तभी पीछे से हमला कर गुलदार ने बच्चे को उठा लिया।
बच्चे के परिजनों ने शोर मचाया लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया। शोर सुनकर आस-पास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हुए। मूल रुप से बरेली निवासी हरिद्वारी करीब तीन माह से यहां किराये की झोपडी में रह रहा था। उसकी दो बेटियां और सबसे छोटा बालक सूरज हाल ही में करीब 15 दिन पहले अपने गांव तहसील फरीदपुर गांव ढढोली नवादा बरेली, उत्तर प्रदेश से यहां श्रीनगर पहुंचा था। बच्चे का पिता फेरी लगाकर लहसुन व दाल बेचने का काम करता है। गुलदार के हमले के बाद से बच्चे की माँ भगवान देवी व परिवार के अन्य सदस्यों का बुरा हाल है।  वन विभाग के रेंजर ललित मोहन नेगी ने बताया कि क्षेत्र में दो पिंजरे व चार ट्रेप कैमरे लगा दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top