Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

भतीजे के साथ थे अवैध संबंध, बेटे के विरोध करने पर उतारा मौत के घाट

भतीजे के साथ थे अवैध संबंध, बेटे के विरोध करने पर उतारा मौत के घाट

देहरादून। कनखल थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के किशोर की मां से अवैध संबंध थे, जिसका विरोध करने पर उसने योजना बनाकर किशोर को मौत के घाट उतारा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि एक जनवरी की दोपहर बैरागी कैंप में गंगा किनारे 17 वर्षीय यश उर्फ क्रिश का शव मिला था। सिर में गहरे घाव मिले थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की जनता से जांच शुरू कर दी गई थी।

जांच पड़ताल के बाद मृतक के एक परिचित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। तब उसने कबूल कर लिया कि उसके यश की मां से अवैध संबंध थे और यश इसका विरोध करता था। इसके चलते 31 जनवरी की रात वह उसे शॉपिंग करने के बहाने अपने साथ लेकर गया। फिर उसे शराब पिलाने के बाद कनखल बैरागी कैंप लाकर गला दबाकर हत्या कर दी। सिर पर पत्थरों से वार किया और शव को गंगा किनारे फेंक कर फरार हो गया था। अगले दिन आरोपी ने खुद ही शव गंगा से बरामद करवाते हुए परिजनों को जानकारी दी थी। जिससे उस पर किसी को संदेह न हो सके। आरोपी महिला का रिश्ते में भतीजा है। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। हत्या में अन्य आरोपियों की भी भूमिका तो नहीं, इसको लेकर भी जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top