Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

सरोवरी नगरी नैनीताल में तेज बारिश के साथ शुरु हुई ओलावृष्टि, सड़क पर ओलों से बिछी बर्फ जैसी सफेद चादर

नैनीताल। सरोवर नगरी में दोपहर को मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश शुरू हो गई। इसी बीच जबरदस्त ओलावृष्टि होने लगी और सड़कों पर ओलों की बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई। बारिश व ओलावृष्टि से पर्यटकों सहित स्थानीय लोग जहां-तहां ठिठकने को मजबूर हो गए और उन्हें सुरक्षित ठिकाने की तलाश करनी पड़ी। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यहां शुक्रवार सुबह हल्के बादलों के बीच धूप खिली थी, दोपहर को एकाएक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश व ओलावृष्टि से झील में गिरने वाले नाले उफान पर आ गए तो सड़कें जलमग्न हो गई। जलभराव से सड़कों पर जाम लग गया। स्कूली बच्चों की भी फजीहत हुई। वहीं नैनीताल में लंबे समय बाद तेज बारिश से लोग खुश नजर आए।

इससे पहले गुरुवार को भी नैनीताल में दोपहर बाद ओलों के साथ रिमझिम बारिश ने धरा को तरबतर कर दिया था। बेमौसम बारिश में सैलानियों की फजीहत हुई। गुरुवार को पांच मिमी बारिश दर्ज की गई है। बेमौसम बारिश ने सैलानियों के नगर सैर के आनंद को किरकिरा कर दिया। गुरुवार को दोपहर बाद अचानक घने बादलों ने डेरा डाल दिया और बरसना शुरू कर दिया। करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई बारिश का दौर सवा चार बजे तक जारी रहा। इस बीच कुछ देर के लिए ओले भी बरसे। इस दौरान विभिन्न शहरों से पहुंचे सैलानियों की फजीहत हुई।

मौसम में आए बदलाव से ठंड में भी बढ़ोतरी हो गई। इधर नैनी झील का जलस्तर पांच फिट से नीचे बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते इन दिनों उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा, चोटियों पर हिमपात की आशंका जताई है। साथ ही निचले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top