Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

बद्रीनाथ हाईवे पर तोता घाटी में भारी भूस्खलन से ढह गया सड़क का आधा हिस्सा, डायवर्ट किया ट्रैफिक

श्रीनगर। ऋषिकेश- बद्रीनाथ हाईवे पर तोता घाटी में भारी भूस्खलन हो गया। जिससे यहां सड़क का आधा हिस्सा ढह गया। इसके चलते हाईवे पर यातायात बाधित हो गया है। उधर, व्यासी के समीप अटाली  गंगा में मलबा आने से हाईवे सोमवार से अवरुद्ध चल रहा है। लगातार बारिश होने के कारण मार्ग खोलने में समय लग रहा है। जिसके चलते थाना देवप्रयाग और थाना मुनिकीरेती से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। प्रभारी निरीक्षक देवप्रयाग देवराज शर्मा के मुताबिक, तोता घाटी में हाईवे का निचला हिस्सा ध्वस्त हो गया है। सड़क पर केवल पांच मीटर ही जगह बची है। जिसके चलते यहां पर वाहनों के आने जाने लायक जगह नहीं है।

भारी बारिश से अटाली क्षेत्र में मलबा आने के बाद बद्रीनाथ हाईवे पर चलने वाले यातायात को देवप्रयाग से चाका गजा व मलेथा से नरेंद्र नगर डायवर्ट कर ऋषिकेश को भेजा गया। वहीं मुनि की रेती से डाइवर्ट कर यातायात नरेंद्रनगर होकर श्रीनगर, देवप्रयाग व पौड़ी के लिए भेजा गया। है। एसएचओ देवप्रयाग देव राज शर्मा के अनुसार, इस बाबत आदेश मिलने के बाद देर शाम को बदरी केदार व हेमकुंड से लौटने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top