Headline
‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी
‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी
मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन
मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन
आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी
आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी
मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक
मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक
गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे, चार को बचाया, एक का शव बरामद
गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे, चार को बचाया, एक का शव बरामद
MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी
MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी
निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश

मातम में बदली शादी की खुशियां, गैस सिलेंडर फटने से तीन बच्चों की मौत

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में आज उस समय शादी का वातावरण गम में बदल गया, जब एक सिलेंडर में विस्फोट होने से परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। गोरमी पुलिस सूत्रों ने बताया कि दले का पुरा गांव में हुए इस हादसे में चार लोग घायल हैंं, जिन्हें गंभीर अवस्था में ग्वालियर रेफर किया गया है। जिस घर में हादसा हुआ, वहां परिवार में छोटे बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत उड़ गई। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सिलेंडर में लीकेज के कारण ही हादसा होना माना जा रहा है, लेकिन घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि स्थानीय निवासी अखिलेश कडेरे के छोटे बेटे का 22 जून को विवाह है। इसी के लिए उनके बेटी भी आई हुई थी। इसी दौरान आज सुबह श्री कडेरे की बड़ी बहू मीरा नाश्ता बना रही थी। इसी समय गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण विस्फोट हो गया। हादसे में परिवार के बच्चों कार्तिक (4), भावना (10) और परी (4) की जान चली गई। वहीं अखिलेश कडेरे (50), उनकी पत्नी विमला (45), बहू मीरा (30) और बेटी पूजा घायल हैं। फिलहाल यह पता किया जा रहा है कि धमाका किस वजह से हुआ। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top