Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

हरियाणा चुनाव- कांग्रेस ने 13 बागी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला

चंड़ीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 5 अक्टूबर को राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का दावा कर रही है, जबकि कांग्रेस भी सरकार बनाने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है।

इस बीच, कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 13 बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। ये नेता पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे थे।

13 नेताओं पर कार्रवाई
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र में कहा गया, “पार्टी लाइन के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 13 नेताओं को 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।” इससे पहले, अंबाला कैंट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली चित्रा सरवारा को भी पार्टी ने इसी आधार पर निलंबित कर दिया था।

चित्रा सरवारा पर भी गिरी गाज
अंबाला कैंट से कांग्रेस की दावेदार मानी जा रहीं चित्रा सरवारा को पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्होंने BJP के वरिष्ठ नेता अनिल विज के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस ने इसे पार्टी नीति का उल्लंघन मानते हुए उन्हें भी 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था।

चित्रा सरवारा, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की बेटी हैं, और पिछले विधानसभा चुनाव में भी निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ चुकी हैं, जिसमें उन्हें अनिल विज से हार का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस की इस कड़ी कार्रवाई से स्पष्ट है कि पार्टी भीतर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, खासकर चुनावी माहौल में जब सत्ता के लिए मुकाबला कड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top