Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

हिमाचल प्रदेश में जमकर हुई बर्फबारी, अटल टनल रोहतांग यातायात के लिए फिर से हुआ बंद

हिमाचल। प्रदेश में हुई बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग यातायात के लिए फिर बंद हो गई है। अटल टनल के साउथ पोर्टल में लगभग तीन इंच बर्फबारी हुई। सोलंगनाला, धुंधी, पलचान समेत मनाली में भी हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह लाहौल घाटी में हुई भारी बर्फबारी के बाद से बंद अटल टनल रोहतांग मंगलवार को ही खुली थी। जिला प्रशासन ने आम पर्यटक वाहनों को भी अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में प्रवेश करने की अनुमति दी थी। लेकिन गुरुवार को फिर से टनल बंद करने का फैसला ले लिया गया।

हिमाचल प्रदेश में आठ दिनों तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान शिमला समेत आठ जिलों में तीन दिन भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 जनवरी तक जिला चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और शिमला में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

इस अवधि के दौरान निचले व मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 20 जनवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का प्रभाव हिमाचल में देखने को मिलेगा। इससे 21 से 26 जनवरी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का क्रम बढ़ने की संभावना है। 24 से 26 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दौरान किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू के साथ शिमला, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर जिले व आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी हो सकती है। शिमला शहर में भी भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

स्थानीय लोगों व पर्यटकों को संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने जिला प्रशासन शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, मंडी, कांगड़ा से मौसम खराब होने की आशंका को देखते हुए पर्यटकों की आवाजाही पर भी निगरानी रखने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top