Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं अब धीरे-धीरे होने लगी बंद, वापस लौटी 3 हेलीकॉप्टर कम्पनियां

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के लिए चल रही हेली सेवाएं अब धीरे-धीरे बंद होने लगी हैं। बरसाती मौसम को देखते हुए हर साल की तरह हेली सेवाएं पहले चरण की सेवाएं बंद करने लगी हैं। अब तक 3 हेलीकॉप्टर कम्पनियों ने अपनी सेवाएं बंद कर ली हैं और केदारघाटी से वापस लौट गई हैं। केदारनाथ धाम के लिए इस वर्ष 25 अप्रैल को भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू हुई। करीब पौने तीन महीने की सेवाएं देने के बाद हेलीकॉप्ट कम्पनियां पहले चरण की सेवा देकर वापस लौटने लगी हैं।

शुक्रवार को पवनहंस ने भी फाटा हेलीपैड से सेवा बंद कर दी है। जबकि इससे पहले क्रिस्टल और ग्लोबल ने सेवाएं बंद कर दी है। सूत्रों के मुताबिक आर्यन, थम्बी और ऐरो एविएशन 25 से 30 जून तक अपनी सेवाएं बंद कर देंगे। हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद होने से ऐसे तीर्थयात्रियों को दिक्कतें होंगी जो केदारनाथ धाम की यात्रा महज हेलीकॉप्टर से ही करना चाहते थे। पवनहंस के प्रबंधक अनिल उप्रेती ने बताया कि शुक्रवार को पवनहंस की सेवा फाटा से बंद हो गई है। हिमालयन और ट्रांसभारत की सेवाएं रहेंगी जारी।

बताया जा रहा है कि हिमालयन हेली और ट्रांसभारत अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। बरसाती सीजन में भी यह दोनों कम्पनियां केदारघाटी में ही मौजूद रहेंगी। ऐसे में इन दो हेली कम्पनियों पर यात्रियों को केदारनाथ ले जाने और लाने के साथ ही विषम परिस्थितियों में सेवा देने का दबाव रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top