Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

Hockey World Cup 2023: भारत ने जीत के साथ किया वर्ल्ड कप का आगाज़

दिल्ली।FIH Hockey Men’s World Cup 2023: भारत के ओडिशा में हॉकी विश्व कप के मुकाबले जारी हैं।शुक्रवार भारतीय टीम टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलने उतरी।इस मैच में टीम इंडिया के सामने स्पेन की टीम थी।वहीं, इस मैच में भारत ने स्पेन को 2-0 से हरा दिया। भारत के लिए स्थानीय खिलाड़ी अमित रोहिदास ने गोल किया।वहीं, भारत के लिए दूसरा गोल हार्दिक सिंह ने किया।दोनों टीमों के बीच यह मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया।भारतीय टीम पूल-डी में है. इस पूल में भारत और स्पेन के अलावा इंग्लैंड और वेल्स भी है।

राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत की है। भारत ने ये दोनों गोल मैच के पहले ही हाफ में अपने नाम कर लिए थे. उसके लिए अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने एक-एक गोल दागा.ग्रुप D के इस दूसरे मुकाबले में भारत ने पहले ही क्वॉर्टर में उसने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।उसका पहला प्रयास यहां मिस हो गया था लेकिन अमित रोहिदास ने रिबाउंड में इसे अपने करारे शॉट से गोल मे बदल दिया।इसके बाद दूसरे हाफ में दूसरा गोल हार्दिक सिंह के नाम रहा। भारतीय टीम ने यहां शानदार फील्ड हॉकी दिखाकर यह गोल अपने नाम किया।

हाफ टाइम में भारत की बढ़त 2-0 थी. तीसरे क्वॉर्टर भी उसे गोल करने के कई मौके मिले लेकिन वह इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर पाया। एक बार तो कप्तान हरमनप्रीत सिंह पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करने से चूक गए। हालांकि भारत की रक्षा पंक्ति ने शानदार खेल दिखाया और स्पेन को किसी भी मौके पर गोल करने में कामयाबी हासिल नहीं होने दिया।
भारत रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलेगा। इंग्लैंड ने भी आज वेल्स को 5-0 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की है. वेल्स की टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप में क्वॉलीफाई किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top