Headline
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल

शिक्षक दिवस पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का सम्मान किया

देहरादून। लायंस क्लब ग्रीन वैली देहरादून के पदाधिकारियरों ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में लायंस क्लब ग्रीन वैली की ओर से श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज को सम्मानित किया गया। लायंस क्लब ग्रीन वैली के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज स्वयं एक ख्याति प्राप्त बुद्धिजीवी शिक्षाविद् हैं। श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज के कुशल नेतृत्व व मागदर्शन में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ व 100 से अधिक पब्लिक स्कूल कुशलता पूर्वक संचालित हो रहे हैं व समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं।

बुधवार सुबह लायंस क्लब ग्रीन वैली के पदाधिकारी श्री दरबार साहिब पहुंचे। लायंस क्लब ग्रीन वैली के अध्यक्ष विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष वी.के गोयल व क्लब के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर के संस्थान विशेष नाम व पहचान रखते हैं। समाज को नई दिशा देने में एसजीआरआर ग्रुप के शैक्षणिक संस्थान उत्तर भारत मंे विशेष भूमिका निभा रहे हैं।

श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक सभ्य समाज का निर्माता होता है। अच्छे शिक्षक को सदैव शिक्षा देने के साथ साथ छात्र-छात्राओं के चरित्र निर्माण व व्यक्तित्व विकास के लिए अग्रसर रहना चाहिए। उन्हें छात्र-छात्राएं को शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण के सजग प्रहरी के रूप में तैयार करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए। इस अवसर पर लायंस क्लब ग्रीन वैली के अध्यक्ष विजय गुप्ता, सचिव प्रमोद रंजन कुकरेती, कोषाध्यक्ष आर.के.गोस्वामी, पी.एल. सेठ, के.पी.एल. गुप्ता, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top