Headline
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गुजरात में भीषण सड़क हादसा, जीप और ट्रक के बीच टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

पाटन। गुजरात के पाटन जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां वरही में एक भीषण सडक़ हादसा हुआ है, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक जीप ट्रक में जा घुसी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है।

यह सडक़ हादसा राधनपुर के पास हुआ है। यहां राधनपुर वाराही हाईवे पर मोटी पीपणी के नजदीक राजस्थान के मजदूरों को ले जा रही जीप का टायर फट गया और जीप वहां रोड पर खड़े ट्रक के साथ टकरा गई। जिससे उसमें बैठे 7 लोगों की मौत हो गई हैं और कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

पुलिस उपाधीक्षक के के पांड्या ने बताया कि पहिये का टायर फटने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और जीप एक खड़े ट्रक से जा टकराई। उन्होंने कहा कि जीप में कुल 15 यात्री सवार थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जीप वाराही गांव जा रही थी।

पांड्या ने कहा कि घायल लोगों को राधनपुर और पाटन स्थित विभिन्न अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन कानून की उचित धाराओं के तहत दोनों वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

पुलिस द्वारा सडक़ हादसे में घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top