Headline
सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त

इंसानियत शर्मसार- 60 वर्षीय अधेड़ ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, रोने पर गला दबाकर की हत्या

हैदराबाद। हैदराबाद के बाहरी इलाके में बिहार के रहने वाले 60 वर्षीय एक प्रवासी मजदूर ने पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। जघन्य अपराध करने वाले इस शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह चौंकाने वाली वीभत्स घटना हैदराबाद के पास संगारेड्डी जिले के भानुर में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह रोने लगी तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

लडक़ी का शव बीडीएल भनूर पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत कपास के खेतों में पाया गया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने ठंडा पेय पिलाकर लडक़ी को बहलाया-फुसलाया। वह उसे कपास के खेतों में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीडि़ता अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ एक निर्माण स्थल पर रह रही थी। उसके माता-पिता हाल ही में अपनी बेटी को उसके दादा-दादी के पास छोडक़र अपने पैतृक स्थान गए थे। दादा-दादी बच्ची को वहीं पर छोडक़र काम पर चले गए थे।

शाम को लौटने पर उन्होंने उसे गायब पाया। निर्माण स्थल पर एक चौकीदार ने उन्हें बताया कि उसने लडक़ी को प्रवासी मजदूर के साथ देखा था। चौकीदार और अन्य कर्मचारी उस संदिग्ध से भिड़ गए और उसके साथ मारपीट की। उन्होंने पुलिस को सूचित किया और बाद में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 302, अधिनियम और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम यानी पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top