Headline
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

पति का खौफनाक कदम, प्रेमी संग फरार पत्नी को दी दर्दनाक सजा

अबोहर।   मूल रूप से यू.पी. निवासी और हरियाणा के गांव लकड़ी कोटा में रहने वाले एक व्यक्ति ने आज दोपहर प्रेमी संग भागी अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी के वार कर मौत के घाट उतार दिया और खुद ही उसे अस्पताल में लाया। पुलिस ने मृतका के शव को सरकारी अस्पताल में रखवाते हुए व्यक्ति को काबू कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतका चार बच्चों की मां थी।

जानकारी के अनुसार यू.पी. के मेनपुरी निवासी शिवा जोकि मेहनत मजदूरी करता था और चार बच्चों का पिता है। वह पिछले काफी समय से हरियाणा में रह रहा था। शिवा के भाई के अनुसार शिवा की शादी करीब 17 साल पहले शांति देवी से हुई थी। लेकिन शांति देवी 2 मार्च को हरियाणा निवासी एक विजय नामक युवक संग फरार हो गई थी। गत दिवस ही उसका भाई पंचायत करवाकर उसे वापिस यहां ढाणी मसीत में लाया था।

आज दोपहर शिवा ने अपनी पत्नी से फिर पूछा कि वह उसके साथ रहना चाहती है या नहीं जिस पर शांति देवी ने विजय के पास जाने की बात कही तो शिवा ने पहले शराब पी और फिर घर में रखी कुलहाडी से ताबडतोड़ वार करते हुए उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और फिर खुद ही 108 एैम्बूलेंस को फोन कर उसे सरकारी अस्पताल में लाया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. सुखविंदर सिंह और थाना प्रभारी परमजीत तुरंत घटनास्थल पर पहुंचें और घटना का जायजा लिया, जहां से उन्हें मर्डर में प्रयोग की गई कुलहाडी भी बरामद हुई है। डीएसपी ने बताया कि महिला के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंधों के चलते ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top