Headline
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा ने परम पूज्य आध्यात्मिक गुरु निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरि जी महाराज और योग गुरु स्वामी रामदेव से की भेंट

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री

मैं थक चुकी हूं..अब जीना नहीं चाहती.. ये सब बातें एक कागज पर लिखकर फांसी के फंदे से लटक गई संजना

देहरादून। मम्मी-पापा मुझे माफ करदो….मैं थक चुकी हूं..अब जीना नहीं चाहती। ये सब बातें एक कागज पर लिखकर 19 साल की युवती फांसी पर लटक गई। परिजनों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। उसके मोबाइल की जांच की जा रही है। अभी तक घर की जिम्मेदारियों से परेशान होकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है।

घटना क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हुई। एसओ शिशुपाल सिंह राणा ने बताया, कंट्रोल रूम से मोहब्बबेवाला में एक युवती की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो युवती के पिता सुनील शर्मा मौजूद थे। उन्होंने बताया, वह एक कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी किसी काम से दिल्ली गई हैं।
बेटी संजना शर्मा (19) अपने भाई के साथ घर पर थी। उन्होंने संजना को फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया। वह घर आए तो कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से देखा तो उनके होश उड़ गए। संजना चुन्नी के सहारे फांसी पर लटकी थी। दरवाजा तोड़कर संजना को उतारा और अस्पताल ले गए। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया, घर पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने माता-पिता से माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि युवती एक कंपनी में काम करती थी। एक दिन पहले उसका भाई से कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद उसने रात में खाना भी नहीं खाया था। हालांकि, आत्महत्या के असल कारण क्या हैं, इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top