Headline
दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

ICC ने जारी किया अंडर-19 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, 15 जनवरी को खेला जाएगा पहला मुकाबला

ICC ने जारी किया अंडर-19 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, 15 जनवरी को खेला जाएगा पहला मुकाबला

जिम्बाब्वे-नामीबिया करेंगे मेजबानी, 41 मैचों में भिड़ेंगी 16 टीमें

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2025 में होने वाले अंडर-19 विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आगामी टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा। 16 टीमों के इस बड़े आयोजन में कुल 41 मुकाबले होंगे और फाइनल का रोमांचक मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में संपन्न होगा। खास बात यह है कि भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है।

टूर्नामेंट की संरचना के अनुसार, सभी 16 टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है, जहां हर ग्रुप में चार टीमें शामिल होंगी। लीग चरण के बाद सुपर सिक्स फॉर्मेट होगा, जिसके आधार पर चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और अंततः विजेता का फैसला फाइनल में होगा। टूर्नामेंट के पहले दिन भारत अपना अभियान अमेरिका के खिलाफ शुरू करेगा, जबकि मेजबान जिम्बाब्वे का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा। वहीं तंजानिया इस विश्व कप में अपना डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से करेगी।

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का पूरा कार्यक्रम-

मैचों का आयोजन पांच अलग-अलग स्थलों पर होगा। जिम्बाब्वे में हरारे स्पोर्ट्स क्लब, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब और क्वींस स्पोर्ट्स क्लब को तैयार किया गया है। वहीं नामीबिया में एचपी ओवल और नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड मुकाबलों की मेजबानी करेंगे।

ग्रुपिंग इस प्रकार है—भारत को ग्रुप ए में अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड शामिल हैं। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ग्रुप सी में आयरलैंड, जापान और श्रीलंका के साथ है। ग्रुप डी में अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और तंजानिया को शामिल किया गया है।

ICC द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, भारत 15 जनवरी को अमेरिका, 17 जनवरी को बांग्लादेश और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। टीम इंडिया के तीनों लीग मैच बुलावायो में आयोजित किए जाएंगे। पहले दौर से प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी और वहां दो समूह बनाए जाएंगे, जिनमें से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।

One thought on “ICC ने जारी किया अंडर-19 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, 15 जनवरी को खेला जाएगा पहला मुकाबला

Leave a Reply to Robert2735 Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top