Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

ICSE-ISC Result: उत्तराखंड में 10वीं में 99.19 और 12वीं में 97.89 फीसदी बच्चे पास

देहरादून।काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से सोमवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) का परिणाम घोषित किया गया। उत्तराखंड में 10वीं का परीक्षा परिणाम 99.19 फीसदी और 12वीं का 97.89 फीसदी रहा। दोनों ही कक्षाओं में बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ते हुए देशभर में प्रदेश का मान बढ़ाया है।

इस बार सीआईएससीई से संबद्ध प्रदेश भर के 111 विद्यालयों के 3977 बालक और 3564 बालिकाएं कुल 7541 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी। जिसमें से 3934 बालक और 3546 बालिकाएं सफल रहीं।

कुल 99.19 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा। पासिंग प्रतिशत की बात करें तो बालकों का पासिंग प्रतिशत 98.92 फीसदी और बालिकाओं का 99.49 फीसदी रहा। बालिकाओं का पासिंग प्रतिशत बालकों की तुलना में 0.57 प्रतिशत अधिक रहा।

वहीं, प्रदेश के 86 विद्यालयों के 2918 बालक और 2726 बालिकाओं समेत कुल 5644 छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी। इनमें से 2834 बालक और 2691 बालिकाएं पास हुईं और रिजल्ट 97.89 फीसदी रहा।

पासिंग प्रतिशत की बात करें तो 12वीं में 97.12 फीसदी बालक और 98.72 बालिकाएं ने सफलता प्राप्त की। ऐसे में इसमें भी बालकों की तुलना में बालिकाओं का पासिंग प्रतिशत 1.6 फीसदी अधिक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top