Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

बंजारवाला क्षेत्र में युवक ने युवती के गले पर धारदार हथियार से किया हमला, प्रेम प्रसंग का सामने आया मामला

देहरादून। बंजारवाला क्षेत्र में युवती को चाकू मारकर एक युवक फरार होने लगा तो पुलिस और भीड़ ने उसे जंगल के पास पकड़ लिया। मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। युवक के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बंजारावाला में चाऊमिन की ठेली लगाने वाले आदर्श गुरुंग का क्षेत्र की हिमानी नाम की लड़की से प्रेमप्रसंग था। लड़की के पिता टेंट हाउस चलाते हैं। आज सुबह करीब नौ बजे युवक ने हिमानी को मिलने के लिए बुलाया था। युवती दून बिजनेस पार्क में एक कंपनी में काम करती है। काम पर जाने से पहले युवती आदर्श से मिलने चली गई।

इस दौरान दोनों में झगड़ा हुआ और आदर्श ने उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद खुद भी अपना हाथ काट लिया और वहां से भाग गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज गुरुंग ने उसे शादी की बात करने को बुलाया था। लेकिन, युवती के परिजन उनके रिश्ते से खुश नहीं थे तो युवती ने उसे मना कर दिया। इस पर उसने युवती पर हमला कर दिया। एसएचओ पातेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि युवक के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के कुछ देर बाद उसे जंगल से गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top