Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा
एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

केदारनाथ में लगातार खराब मौसम को देखते हुए 10 मई तक पंजीकरण पर लग सकती है रोक

ऋषिकेश। केदारनाथ में लगातार खराब हो रहे मौसम को देखते हुए 10 मई तक केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण पर रोक की संभावना जताई गई है। वहीं, सोमवार को ऋषिकेश से तीन धामों के लिए पंजीकरण होता रहा। तीर्थयात्री भी केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण के बारे में जानकारी लेते रहे।

ट्रांजिट कैंप के पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि चारधाम यात्रा पर तीन धामों में जाने के लिए अन्य दिनों की तरह 800 से 900 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर चलने लगी है उससे संभावना जताई जा रही है कि शासन की ओर से केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर 10 मई तक रोक लगाई जा सकती है। वहीं, मुनि की रेती पुलिस ने तपोवन में बदरीनाथ केदारनाथ की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को मौसम की जानकारी दी। साथ ही ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े और अन्य सुरक्षा उपकरण और दवाइयां साथ में रखने को कहा।

चारधाम की यात्रा पर 53 बसों से 2708 तीर्थयात्री रवाना हुए। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने बताया कि दो धाम के लिए चार बसों से 107 तीर्थयात्री और 49 चारधाम बसों से 2601 तीर्थयात्री रवाना हुए। उन्होंने बताया कि 10 मई के बाद तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ेेगी, जिसके लिए रोटेशन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top