Headline
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित

धीरेंद्र शास्त्री के पटना में लगे पोस्टर पर कालिख और विवादित शब्द लिखे जाने की घटना आयी सामने

पटना। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना दौरे को लेकर जारी सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजद जहां शास्त्री के विरोध में खड़ी नजर आ रही है, वहीं भाजपा के नेता उनकी कथा में शामिल होकर उनके समर्थन में उतर गए हैं। भाजपा के नेता उनकी दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। इस बीच, पटना में लगे उनके पोस्टर पर कालिख पोतने और विवादित शब्द लिखे जाने की घटना सामने आई है।

पटना के डाक बंगला चौराहा सहित कई इलाकों में धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन को लेकर उनके स्वागत में पोस्टर चस्पा किए गए हैं। मंगलवार की देर रात इनमें से कई पोस्टरों में उनके चेहरे पर कालिख पोत दी गई हैं। पोस्टरों पर 420 और चोर लिखा गया है। सूत्र के मुताबिक यह काम रात के अंधेरे में असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया है। अब इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स स्प्रे प्रेंट से बाबा के पोस्टर पर कालिख पोतता नजर आ रहा है।

इससे पहले भी धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर्स फाडऩे की घटना घटी थी। उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों पटना में हैं। नौबतपुर इलाके में उनकी हनुमंत कथा चल रही है, जिसे सुनने के लिए प्रतिदिन लाखों लोग जुट रहे हैं। बुधवार को कथा का अंतिम दिन है। बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव ने मंगलवार को धीरेंद्र शास्त्री पर बिहारियों को गाली देने का आरोप लगाया था। मंत्री ने कहा था, कि बाबा बिहारियों को गाली देने का काम कर रहे हैं। उनके पटना आगमन का भी राजद के कई नेताओं ने विरोध किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top