Headline
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण

IND vs NZ : टीम इंडिया ने टी20 इतिहास में रनों के लिहाज से दर्ज की सबसे बड़ी जीत

अहमदाबाद।भारत ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी लगातार चौथी टी20 सीरीज जीत ली है। उसने न्यूजीलैंड को तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में 168 रन से हरा दिया। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। शुभमन गिल ने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रनों पर सिमट गई।

टी20 इतिहास में टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2018 में आयरलैंड को 148 रन से हराया था। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टी20 इतिहास में यह सबसे बड़ी हार है। इससे पहले पाकिस्तान ने उसे 2010 में 103 रन से हराया था। हार्दिक की कप्तानी में पिछले साल टीम इंडिया ने आयरलैंड और न्यूजीलैंड को हराया था। वहीं, इस साल श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत लिया।

भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। डेरेल मिचेल ने 35 और कप्तान मिशेल सैंटनर ने 13 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और शिवम मावी ने दो-दो विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top