Headline
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

भारतीय मूल की निक्की हेली लड़ेंगी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, 15 फरवरी तक पेश कर सकती हैं दावेदारी

न्यूयॉर्क । भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली राष्ट्रपति पद का चुनाव लडऩे की योजना बना रही हैं। वह 15 फरवरी तक 2024 के राष्ट्रपति अभियान की शुरुआत की घोषणा कर सकती हैं। भारतीय मूल की 51 वर्षीय हेली ने छह साल तक दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर के रूप में कार्य किया है।

हेली औपचारिक रूप से 15 फरवरी को दक्षिण कैरोलिना के चार्ल्सटन में एक कार्यक्रम में व्हाइट हाउस के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करेंगी। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने वाली हेली ने पहले कहा था कि वह राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल नहीं होंगी।

इस महीने की शुरू में हेली ने कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन का दूसरा कार्यकाल नहीं हो सकता है। वह नई नेता हो सकती हैं, जो देश को एक नई दिशा में ले जा सकती हैं। हेली, जिन्होंने ट्रम्प की सरकार के दौरान संयुक्त राष्ट्र में राजदूत के रूप में कार्य किया था, ने कहा था कि वह अभी भी राष्ट्रपति पद के लिए संभावित दौड़ पर विचार कर रही हैं।

51 वर्षीय अमेरिकी नेता से जब पूछा गया कि क्या वह राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लडऩे जा रही हैं, उन्होंने कहा, मैं यहां कोई घोषणा नहीं करने जा रही हूं। गौरतलब है कि अगला अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर, 2024 को होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top