Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानें कौन हुआ बाहर

मुंबई। शनिवार, 10 फरवरी को बीसीसीआई ने इंग्लैंड के भारत दौरे पर खेले जाने वाले अंतिम तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। टीम के पूर्व कप्तान और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर रहने के बाद आखिरी तीन मुकाबलों से भी बाहर हट गए हैं। कोहली के अलावा मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को भी आखिरी तीन टेस्ट मैचों किए भारतीय स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान के मुताबिक विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से शेष खेलों में शामिल नही रहेंगे।

कोहली, अय्यर के बाहर करने के साथ बीसीसीआई ने चोट की वजह से वाइजैग टेस्ट से बाहर रहे खिलाड़ियों- केएल राहुल (KL Rahul) और रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी कराई है। हालांकि दोनों खिलाड़ियों का राजकोट में 15 फरवरी से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में खेलना पूरी तरह से निश्चित हीं है। राहुल और जडेजा को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का फैसला उनके फिटनेट टेस्ट में पूरी तरह पास होने के बाद ही लिया जा सकेगा।

इसके अलावा दाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर आकाश दीप (Akash Deep) को पहली बार भारतीय टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि आकाश दीप ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ जिस तरह से गेंदबाजी की उससे चयन समिति और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा प्रभावित हुए।

टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 15 फरवरी, 2024 को राजकोट में शुरू होगा, जबकि चौथा टेस्ट 23 फरवरी, 2024 से रांची में शुरू होगा। सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट 07 मार्च, 2024 से धर्मशाला में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top