Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

दूसरी शादी के लिए रोड़ा बन रही थी मासूम बेटियां, कलयुगी पिता ने गला घोंटकर उतार दिया मौत के घाट

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत केशव बस्ती में शुक्रवार देर शाम एक दिल दहलाने वाला वाकया सामने आया है, यहां एक पिता ने अपने ही दो मासूम बेटियों की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद जितेंद्र साहनी नाम का व्यक्ति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ साल की मृतक अनुसूया और तीन साल की आंचल का शव कब्जे लेकर आगे की कार्यवाही की।

पुलिस के मुताबिक अपनर दो मासूम बच्चियों की हत्या कर फरार वाला अभियुक्त जितेंद्र साहनी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। मामले में धारा 302 तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक इस मामले की सूचना मृतक बच्चियों की नानी ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि रोजाना पड़ोस में रहने वाली उनकी नानी बच्चियों को रात में देखने आती थी। शुक्रवार देर शाम जब वह मासूम बच्चों को उनके कमरे में गई तो उसके होश उड़ गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अपनी मासूम बच्चियों के लिए हैवान बना पिता जितेंद्र दूसरी शादी करना चाहता था। लेकिन इस शादी के लिए उसके मासूम बच्चें आड़े आ रहे थे। बस इसी कारण उसने बेरहमी से डेढ़ साल की अनुसुइया और तीन साल की बेटी आंचल का कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी जितेंद्र की पहली पत्नी ने लगभग एक साल पहले दोंनो बच्चियों सहित पति को छोड़ दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से जितेंद्र अपनी मां और दोनों बच्चियों के साथ केशव बस्ती में रह रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top