Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

पाकिस्तान के साथ आतंकवाद विरोधी’ सहयोग के लिए तैयार ईरान

तेहरान। ईरान के एक शीर्ष सैन्य अधिकारी ने कहा है कि ईरान के सशस्त्र बल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए तैयार हैं। ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष मोहम्मद बकेरी ने बलूचिस्तान में एक धार्मिक सभा में घातक आतंकवादी बम विस्फोट पर चिंता व्यक्त करते हुए पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर को दिए संदेश में यह टिप्पणी की।

इस विस्फोट में 50 से ज्यादा लोग मारे गए थे। बकेरी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख, सशस्त्र बलों, सरकार और लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दुखद घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रांत के मस्तुंग जिले के कोरा खान इलाके में शुक्रवार को एक धार्मिक सभा के दौरान एक मस्जिद के पास विस्फोट हुआ।

पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक रिपोर्ट और पुलिस जांच से पता चला है कि यह एक आत्मघाती हमला था। अभी तक किसी भी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। अपने पाकिस्तानी समकक्ष आरिफ अल्वी को संबोधित एक संदेश में, ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम राईसी ने पाकिस्तानी सरकार और लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और आतंकवादी बम हमले की निंदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top