Headline
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान

‘जॉली एलएलबी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

‘जॉली एलएलबी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म वीकेंड पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। पहले तीन दिनों का कलेक्शन दर्शकों के उत्साह को दर्शाता है।

रविवार को कलेक्शन:
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 21 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि यह शनिवार की कमाई 20 करोड़ रुपये से थोड़ी अधिक रही, जबकि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 12.5 करोड़ रुपये कमाए थे।

तीन दिनों का कुल कलेक्शन:
अब तक ‘जॉली एलएलबी 3’ ने तीन दिनों में कुल 53.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब यह देखने वाली बात होगी कि अगला हफ्ता बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के लिए कैसा साबित होता है।

फिल्म की कहानी:
फिल्म की कहानी किसानों के दर्द और न्याय की जद्दोजहद पर आधारित है। यह एक किसान परिवार की कहानी है, जिसमें किसान अपनी जमीन बचाने की कोशिश करता है, लेकिन दबंग और भ्रष्ट नेताओं के चलते आत्महत्या कर लेता है। उसकी विधवा (सीमा बिस्वास) न्याय की उम्मीद लेकर अदालत में जाती है। कोर्टरूम में जॉली मिश्रा (अक्षय कुमार) और जॉली त्यागी (अरशद वारसी) आमने-सामने होते हैं। फिल्म में कॉमेडी के तड़के के साथ यह कहानी दर्शकों के सामने पेश की गई है।

कलाकारों की बात करें तो:
‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top