Headline
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश

जमीन हड़पने के लिए मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर बेची जमीन, हड़पे लाखों रुपये, इस तरह हुआ पूरे मामले का खुलासा

देहरादून। दून में जमीनों की धोखाधड़ी के लिए भूमाफिया किसी भी हद तक जाने से गुरेज नहीं कर रहे। मोहकमपुर खुर्द में जमीन हड़पने के लिए मृत व्यक्ति को जीवित दिखा दिया गया। फिर मृत व्यक्ति के नाम से जमीन बिक्री कर दी गई। लैंड फ्राड कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक में इस प्रकरण को मंडलायुक्त सुशील कुमार ने गंभीरता से लिया और जमीन हड़पने वाले व्यक्तियों पर एफआइआर करने के आदेश किए गए।

लैंड फ्राड कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक में यह बात सामने आई कि बीएस सिन्हा नाम के व्यक्ति की मृत्यु वर्ष 1998 में हो गई थी। उनके नाम पर मोहकमपुर खुर्द में एक जमीन थी। उनकी मृत्यु के करीब 13 साल बाद वर्ष 2011 में राजू मौर्य, राजकुमार व अनिल कुमार नाम के व्यक्ति ने यह जमीन अपने नाम करा ली। जमीन बिक्री के लिए बीएस सिन्हा की जगह किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा किया गया। अब इस जमीन पर फ्लैट का निर्माण कर बिक्री भी कर दी गई है। इसकी शिकायत बीएस सिन्हा की पुत्री ने प्रशासन से की थी। मंडलायुक्त के निर्देश पर प्रकरण में एसआइटी ने जांच की और शिकायत को सही पाया।

मंडलायुक्त सुशील कुमार ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए सभी आरोपितों पर एफआइआर दर्ज करने के साथ ही भूमि का दाखिल खारिज निरस्त करने के आदेश दिए हैं। डांडा लखौन्ड में निगम से भूमि से हटाए अतिक्रमण बैठक में मंडलायुक्त सुशील कुमार ने डांडा लखौन्ड में नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण का भी संज्ञान लिया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि भूमि से अवैध कब्जे हटाए जाएं और इसके बाद नगर निगम के माध्यम से भूमि पर तारबाड़ कराई जाए। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के प्रकरण को गंभीरता से लिया जाए। इस अवसर पर आइजी गढ़वाल केएस नगन्याल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा एसके बरनवाल, संयुक्त सचिव एमडीडीए राजा अब्बास, उपजिलाधिकारी नरेश चंद्र दुर्गापाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top