Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

चमोली जिले में छिनका के पास भारी बारिश के कारण हुआ भूस्खलन, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में छिनका के पास भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद गुरुवार को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने से बद्रीनाथ और हेमकुंड आने वाले यात्री सड़क पर फंसे हुए हैं। फंसे हुए यात्रियों को तहसील चमोली द्वारा पानी, नमकीन एवं बिस्किट उपलब्ध करवाया गया। अतिरिक्त सूचना अधिकारी रवींद्र सिंह नेगी ने बताया कि छिनका के पास भूस्खलन के बाद सड़क पर मलबे का ढेर जमा हो गया।

उन्होंने कहा कि मलबा हटाने और मार्ग पर यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।चमोली पुलिस ने बताया कि सड़क खुलने तक यात्रियों को कर्णप्रयाग, गौचर और पीपलकोटी में रोका गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया है। बता दें कि बीते बुधवार की रात चमोली जिले में कई जगहों पर भारी बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top