Headline
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Lok Sabha Chunav 2024: हरिद्वार सीट से दावेदारी को लेकर कांग्रेस में जंग तेज

देहरादून।अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी समय है, लेकिन कांग्रेस में दावेदारों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। विशेष रूप से इस बार हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में इसे लेकर जंग तेज हो चली है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की संभावित दावेदारी को चुनौती मिलने जा रही है।

पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. हरक सिंह रावत हरिद्वार से लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बनाए हुए हैं। वह हाल में दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य नेताओं से मुलाकात में अपनी इच्छा जता चुके हैं।

हरक वर्ष 2016 के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे। कांग्रेस में घर वापसी करने के बाद से वह शांत-शांत से हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ा। यद्यपि अपनी बहू को लैंसडौन सीट से टिकट दिलवाने में वह कामयाब रहे थे।

यह बात अलग है कि उनकी बहू को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। लंबी प्रतीक्षा के बाद अब डा. रावत की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं फिर से हिलोरे लेने लगी हैं। वे अब राज्य नहीं, बल्कि की केंद्र की राजनीति करने के इच्छुक हैं।

वह पूर्व में भी कह चुके हैं कि विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव का विकल्प उनके सामने खुला है। हाल में डा. रावत ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव समेत पार्टी के अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की।

इस दौरान डा. रावत ने हरिद्वार सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई और चुनाव को लेकर क्षेत्रीय गणित को भी समझाया। वह शीघ्र ही हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में अपनी सक्रियता भी बढ़ाने वाले हैं। इस परिदृश्य के बीच कांग्रेस में हरिद्वार सीट पर दावेदारी को लेकर घमासान होना तय है।

हरक जल्द ही हरिद्वार क्षेत्र में अपनी सक्रियता भी बढ़ाने जा रहे हैं। इस परिदृश्य के बीच कांग्रेस में हरिद्वार सीट पर दावेदारी को लेकर पार्टी हाईकमान क्या निर्णय लेता है, यह तो भविष्य बताएगा, लेकिन तब तक इसके लिए जंग रोचक रहना स्वाभाविक है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top