Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

गाजियाबाद की सोसाइटी में टमाटर खरीदने के लिए लगी लंबी लाइन, दूसरी ओर हुई मारपीट

गाजियाबाद। टमाटर के दाम ने लोगों के होश उड़ा रखे हैं। एक तरफ लोगों को सस्ता टमाटर मिल सके इसलिए गाजियाबाद नगर निगम ने कई सोसाइटी में 130 रुपए किलो टमाटर बेचने की व्यवस्था की है। दूसरी ओर गाजियाबाद के बाजार में टमाटर को लेकर खरीदार और दुकानदार में जमकर मारपीट हुई। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

गाजियाबाद स्थित महागुन पुरम में नगर निगम की तरफ से 130 रुपये किलो टमाटर बेचे गए। जिसके लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान टमाटर खरीदने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर यहां टमाटर बेचने वाले लोगों के हाथ पांव फूल गए। जिसके बाद उन्होंने महिलाओं को लाइन में लगाकर टमाटर बेचे। इस दौरान 100 मीटर लंबी लाइन देखने को मिली।

दूसरी तरफ क्रॉसिंग रिपब्लिक में टमाटर के दाम को लेकर एक महिला ने दुकानदार की पिटाई करवा दी। मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक महिला दुकानदार से टमाटर लेने पहुंची। उसने ढाई सौ ग्राम टमाटर लिए तो उसमें चार टमाटर चढ़े। इसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई, कुछ देर बाद महिला एक पुरुष के साथ वापस लौटी और दुकानदार से मारपीट शुरू कर दी। पूरा विवाद टमाटर के दाम को लेकर हुआ। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top