Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

तीन महीने में ही उतरा प्यार का बुखार, सताने लगी बच्चों की चिंता- अब पाकिस्तान से लौटेगी भारत

पेशावर। इसी साल जुलाई में अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान गई अंजू को अब भारत की याद आ रही है। इस्लाम कबूल कर फातिमा बनी अंजू के पति नसरुल्ला ने दावा किया है कि अंजू को अपने दो बच्चों की याद आ रही है और वह मानसिक रूप से बिल्कुल ठीक नहीं है। अंजू के अगले महीने अक्टूबर में भारत लौटने की उम्मीद है। 34 वर्षीय अंजू उर्फ फातिमा, जुलाई से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रह रही है। पाकिस्तानी मीडिया ने खबर दी थी कि अंजू ने इस्लाम धर्म अपना लिया है और अपने फेसबुक मित्र नसरुल्लाह से शादी कर ली है।

अंजू के पति नसरुल्लाह ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी ‘मानसिक रूप से परेशान हैं और अपने बच्चों को बुरी तरह याद कर रही हैं।’ नसरुल्ला ने कहा कि अंजू मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों को बुरी तरह याद कर रही है और उसके पास वापस जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

अंजू के पति नसरुल्लाह ने अंजू के मानसिक स्वास्थ्य के लिए चिंता व्यक्त की और कहा कि उनका भारत लौटना बेहतर होगा। बता दें कि अंजू के दो बच्चे हैं, एक 15 साल की बेटी और एक छह साल का बेटा। नसरुल्लाह ने बताया कि पाकिस्तान में आवश्यक दस्तावेजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंजू भारत लौट आएंगी। उसने यह भी कहा कि अगर उसे वीजा मिल जाए तो वह अंजू के साथ भारत आ सकता है।

पहले से थी शादीशुदा, प्यार हुआ और चली गई पाकिस्तान
अंजू राजस्थान के भिवाड़ी जिले की निवासी थी और वह पहले से ही शादीशुदा थी। 2019 में अंजू की फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के नसरुल्लाह से दोस्ती हुई और धीरे-धीरे ये प्यार में तब्दील हो गई। वह जुलाई में नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत तक चली गई और अभी वहीं रह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top