Headline
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

श्री दरबार साहिब के महंत देवेन्द्र दास महाराज को कुम्भ मेले का निमंत्रण

पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन, कृष्णानगर, कीडगंज (प्रयागराज) की ओर से निमंत्रण

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साधु-संतो के वरिष्ठ प्रतिनिधिमण्डल ने महाराज से की भेंट

महाराज ने कुम्भ मेले के सफल आयोजन के लिए दी अग्रिम बधाई

देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन महंत देवेन्द्र दास  महाराज प्रयागराज कुम्भ मेले में शामिल होंगे। शनिवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के वरिष्ठ संतों का प्रतिनिधिमण्डल कुम्भ मेले का निमंत्रण लेकर श्री दरबार साहिब पहुंचा। महंत देवेन्द्र दास  महाराज वर्तमान में उदासीन भेष संरक्षण समिति के अखिल भारतीय अध्यक्ष भी हैं। उदासीन भेष संरक्षण समिति के अन्तर्गत उदासीन सम्प्रदाय के देश भर में 350 आश्रम एवम् संस्थान कार्य कर रहे हैं। कुम्भ मेला-2025 आयोजन के दौरान उदासीन भेष सरंक्षण समिति को विभिन्न गतिविधियों के लिए 1 लाख वर्ग फुट जमीन आवंटित की गई है।

शनिवार को श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार साधु-संतों का आदर सत्कार किया गया। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन, कृष्णानगर, कीडगंज (प्रयागराज) की ओर से महंत देवेन्द्र दास  महाराज को कुम्भ मेले का निमंत्रण दिया गया। अखिल भारतीय अखाडा परिषद की ओर से सचिव स्वामी शिवानंद महाराज, पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन से महंत अद्वेतानंद महाराज, आचार्य संतोष मुनि  महाराज ने महंत देवेन्द्र दास महाराज को प्रयागराज कुम्भ मेले आने का आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर महंत देवेन्द्र दास महाराज ने कहा कि प्रयागराज की संगम की रेती पर एक माह तक आध्यात्मिक समागम होगा। श्रद्धालु गंगा यमुना के संगम पर अध्यात्म की पवित्र डुबकी लगाने पहुंचते हैं और पुण्य अर्जित करते हैं। महाराज ने कुम्भ मेले के सफल आयोजन के लिए प्रदेशवासियों और देशवासियों को अग्रिम बधाई दी।

कुम्भ मेले का प्रथम शाही स्नान 14 जनवरी 2025 को आयोजित होना है। कुम्भ मेले में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों की टीम निःशुल्क शिविर का आयोजन करेगी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाएं एवम् एम्बुलेंस सेवा भी मेले में उपलब्ध रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top