Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महाराज उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार

देहरादून। सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य करेंगे उनको सम्मानित किया जायेगा। उक्त बात प्रदेश के धर्मस्व, संस्कृति, पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने संस्कृत अकादमी उत्तराखंड सरकार द्वारा चकराता रोड, प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कही।

महाराज ने संस्कृत अकादमी उत्तराखंड के सहायक निदेशक डॉ घिल्डियाल के रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद में चारधाम यात्रा को संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से जोड़ने की प्रस्तावित योजना की सराहना करते हुए देश के विभिन्न राज्यों से उपस्थित ज्योतिष एवं शिक्षा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं उनको सम्मानित करने से उत्साह का संचार होता है।

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में आचार्य सुनील पैन्यूली एवं संतोष खंडूरी के संयुक्त संचालन में चले कार्यक्रम में लगभग 70 विद्वानों को शोध पत्र प्रस्तुत करने पर प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर संस्कृत अकादमी के सचिव डॉक्टर एसपी खाली, सहायक निदेशक चण्डी प्रसाद घिल्डियाल, अकादमी के शोध अधिकारी डॉ हरीश गुरु रानी, ज्योतिषाचार्य पीपीएस राणा, सहित बड़ी संख्या में शिक्षा एवं ज्योतिष से जुड़ी हुई हस्तियां उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top