Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

प्रदेशभर में आज मनाया जा रहा महादेव की उपासना व साधना का पर्व महाशिवरात्रि, विभिन्‍न शिवालयों में जलाभिषेक करने उमड़ी भक्तों की भीड़

देहरादून। महादेव की उपासना व साधना का पर्व शिवरात्रि आज शनिवार को मनाया जा रहा है। वहीं इससे पहले शुक्रवार मध्‍यरात्रि से ही महादेव की उपासना का दौर शुरू हो गया। विभिन्‍न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्‍तजन पहुंचे। देहरादून के टपकेश्‍वर मंदिर में रात 12 बजे से भगवान शिव की पूजा अर्चना शुरू हो गई। शनिवार को यहां दर्शन के लिए लंबी कतार लगी रही। वहीं शनिवार को दिनभर श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकेंगे। महाराष्ट्र से राज्यपाल पद का इस्तीफा देने के बाद दून पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की। कहा कि देहरादून में मेरा पहला दिन शिव का आशीर्वाद में व्यतीत हुआ। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे आज इस विशेष दिन टपकेश्वर महादेव के दर्शन और आशीर्वाद लेने का मौका मिला है। वहीं शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालय भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। दीयों की रोशनी, फूलों व रंग-विरंगी लाइटों से सजे मंदिरों में शिव के भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते रहे।

गढ़ी कैंट स्थित ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, जंगम शिवालय आदि मंदिरों में रुद्राभिषेक व विशेष भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए। शुक्रवार को मंदिरों में भीड़ को देखते हुए सेवादार जगह-जगह तैनात किए गए हैं। टपकेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी कैंट, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सहारनपुर चौक, जंगम शिवालय पलटन बाजार, कमलेश्वर महादेव मंदिर जीएमएस रोड, नर्वदेश्वर मंदिर डानलनवाला, प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर समेत शहर के विभिन्न मंदिरों में शिव पूजा की गई। मध्यरात्रि में कई श्रद्धालु टपकेश्वर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top