Headline
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित

एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र

ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज

महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल का कोल्हापुर में निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। महात्मा गांधी के पौत्र अरुण मणिलाल गांधी का निधन हो गया। अरुण गांधी के पुत्र तुषार गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बताया गया है कि 89 वर्षीय अरुण गांधी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तुषार गांधी ने बताया है कि उनके पिता का अंत्येष्टि संस्कार कोल्हापुर में आज ही किया जाएगा।

महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी मणिलाल गांधी के पुत्र हैं। अरुण गांधी का जन्म 14 अप्रैल 1934 को साउथ अफ्रीका के डरबन में हुआ था। महात्मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल गांधी डरबन के समाचार पत्र इंडियन ओपिनियन के एडिटर रहे, जबकि उनकी (मणिलाल गांधी) पत्नी इसी समाचार पत्र में पब्लिशर थीं। अरुण गांधी ने पिता से सीख लेकर बाद में अपने दादा के आदर्शों पर चलने का फैसला लिया और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बतौर कार्यकर्ता काम करना शुरू किया।

अरुण गांधी के नाम कुछ उपलब्धियां भी हैं। उन्होंने अपने जीवन में कुछ किताबें भी लिखी हैं। जिनमें ‘द गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन्स फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी’ प्रमुख है। अरुण गांधी अपने परिवार के साथ वर्ष 1987 में अमेरिका में रहने चले गए थे। यहां उन्होंने टेनेसी राज्य के मेम्फिस में काफी समय गुजारा। यहीं की क्रिश्चियन ब्रदर्स यूनिवर्सिटी में अरुण गांधी ने अहिंसा से जुड़े एक संस्थान की भी स्थापना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top