Headline
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

बिग बॉस ओटीटी 2 से चमक उठी मनीषा रानी की किस्मत, अब बॉलीवुड में मचाएंगी धमाल

सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में कदम रखने वाली मनीषा रानी देशभर के लोगों के दिलों में राज करने लगी हैं। मनीषा के स्टाइलिश लुक्स, बोलने का तरीका और कॉमिक अंदाज हर किसी का मन मोह लेता है। उन्होंने शो के अंदर रहते हुए काफी कम वक्त में एक बड़ा नाम हासिल कर लिया है।

मनीषा को पसंद करने वालों में सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि कई हस्तियों के नाम भी शुमार हो चुके हैं. कभी टिक-टॉक वीडियोज बनाने वाली मनीषा रानी ने खुद भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें कभी इतनी सफलता मिल पाएगी. खबरों की माने तो मनीषा को आज कई फिल्मों के लिए भी ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि मनीषा को हाल ही में 5 फिल्मों के ऑफर्स मिल हैं।

हालांकि, फिलहाल इन फिल्मों को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि शो से बाहर आते ही मनीषा की झोली में कई प्रोजेक्ट्स होंगे। खबरों की माने तो मनीषा एक एनजीओ के लिए भी योगदान करती हैं।

मनीषा रानी अक्सर कहती हैं कि उन्हें बचपन से ही डांस और एक्टिंग करने का बहुत शौक है। इसी क्षेत्र में वह अपना करियर भी बनाना चाहती थीं। कहते हैं कि जब टिक-टॉक बंद हो गया तो मनीषा बिल्कुल टूट गई थीं। उन्हें ऐसा लगा कि उनके हाथ से एक प्लेटफॉर्म छिन गया और वह 5 दिनों तक बिना कुछ खाए-पिएं रोती रहीं। अब मनीषा के चाहने वाले उन्हें पर्दे पर एक नए अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top