Headline
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत
कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम

धार्मिक पहचान छिपाकर की महिला से शादी, हैवानियत की सारी हदें पार

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महिला से एक मुस्लिम युवक ने धर्म छिपाकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। महिला और उसके बच्चे का धर्म बदलने से लेकर उसको जबरन बीफ भी खिलाया। महिला के साथ मारपीट करने के साथ ही उसको जबरन नमाज भी पढ़वाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र की एक महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी करने और जबरन धर्मातंरण का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शादी भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसके दो बेटे हैं। पति से घरेलू विवाद के बाद पंचाचत बुलाई गई थी। आपसी सहमति के बाद पंचायत में दोनों ने अलग रहने का समझौता हो गया था। समझौते के बाद महिला अपने मायके में पथरी क्षेत्र के गांव में रह रही थी।

महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात जट बहादरपुर निवासी सचिन नामक युवक से हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि सचिन ने उसे अपने प्यार में फंसाकर शादी का झांसा दिया। आरोपी महिला को ज्वालापुर हरिलोक कॉलोनी में एक मौलवी के पास ले गया। वहां उसने अपना असली नाम शोएब बताया। महिला का कहना था कि शोएब ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन भी करवाया कराया। यही नहीं, शोएब पर आरोप लगाया कि उसके चार साल के बेटे का भी जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया। धर्म परिवर्तन के बाद शोएब ने उसका नाम रेशमा और बच्चे का नाम अरमान अली रखा। कहा कि शोएब उससे जबरन निकाह कर अपने साथ घर ले गया। आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ मारपीट करने के साथ ही बीफ खिलाने का प्रयास भी किया। यहीं नहीं, युवक और उसके पिता नमाज पढ़ने को लेकर उसके साथ रोज मारपीट करने लगे। कई दिन रखने के बाद शोएब महिला को छोड़ कर चला गया। महिला का आरोप है कि युवक उसे हर रोज जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसओ पथरी पवन डिमरी ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top