Headline
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

MDDA के अभियंता करेंगे ये विशेष प्रयास,VC की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

MDDA के अभियंता करेंगे ये विशेष प्रयास,VC की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

देहरादून।मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को प्राधिकरण सभागार में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उपाध्यक्ष महोदय द्वारा कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गये।

बैठक में उपाध्यक्ष महोदय ने प्राधिकरण के समस्त अभियंताओं से अपेक्षा की है कि शहर में विकराल होती पार्किंग की समस्या के निदान हेतु वे अपने संपर्कों का उपयोग करते हुए लोगों को पार्किंग, पार्क, सार्वजनिक शौचालय के लिए जनहित में स्थान उपलब्ध कराने के लिए आग्रह करें। साथ ही शहर में कार्यरत आर्किटेक्ट से भी शहर हित में सुझाव आमंत्रित किये जायें। उदाहरण के रूप में अगर वे कहीं पर शहर में पार्क, पौधारोपण के लिए उपयुक्त स्थान देखते हैं तो उससे अवगत कराएं। कोई व्यक्ति अगर सार्वजनिक कार्य हेतु अपनी जमीन प्राधिकरण को विक्रय करना चाहता है तो उनका भी स्वागत है।
उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के परिसर में खेलकूद के सामान लगाने के साथ ही रिचार्ज पिट के कार्य जल्द शुरू किए जाएं। उपाध्यक्ष महोदय ने मानसून सीजन में पौधारोपण के कार्य को और भी तेजी से करने के निर्देश दिए। बैठक में उपाध्यक्ष महोदय को अवगत कराया गया कि ऋषिकेश व देहरादून के पुराने तहसील परिसर में पार्किंग निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा। इसका रिवाइज्ड एस्टीमेट आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। उपाध्यक्ष महोदय ने आढ़त बाजार परियोजना में मुआवजा आवंटन आदि के कार्यों को भी तेजी से करने के निर्देश दिए।
उपाध्यक्ष महोदय ने निर्देश दिए कि पांच करोड़ तक के कार्यों को अनिवार्य रूप से पीएम गतिशील पोर्टल पर रजिस्टर जरूर करवाएं। उन्होंने कहा कि शहर में अवस्थित ग्रुप हाउसिंग के रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से संपर्क कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इसके अलावा, isbt परिसर में पूर्व में ramki कंपनी के माध्यम से संचालित हो रही दुकानों के किराए बढ़ोत्तरी के भी उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर तमाम रखरखाव के कार्य किये जाने के दृष्टिगत यह आवश्यक है। यहां स्थित ठेलियों को ऑन व्हील बनाया जाए ताकि पूरे परिसर में इनका संचालन हो सके और साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो पाएगी। उन्होंने isbt मॉल के कार्य भी जल्द पूरे करने के लिए कहा ताकि जल्द से जल्द इसका पुनः संचालन प्रारंभ हो सके।

*ईज एप में बदलाव पर उपाध्यक्ष ने जताया रोष*

उपाध्यक्ष महोदय ने समीक्षा बैठक में मानचित्रों के निस्तारण की प्रक्रिया पर संतोष जताया। हालांकि, मानचित्र स्वीकृति में इस्तेमाल होने वाली ईज एप में संबंधित कंपनी द्वारा अपने स्तर से कुछ संशोधन करने पर उपाध्यक्ष द्वारा रोष जताया गया। उन्होंने कहा कि इन संशोधन के कारण कार्मिकों को परेशानी हो रही है, जिस पर उन्होंने संबंधित कंपनी से पत्राचार कर इस समस्या को दूर करने अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा अपने स्तर से यह कार्य किये जाने के निर्देश दिए गए।

*एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ का किया जाएगा चयन*

उपाध्यक्ष महोदय ने नवीन पहल करते हुए प्राधिकरण में एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ के चयन के निर्देश दिए। साथ ही इसी तर्ज पर एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर का भी चयन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top