Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

दून की सड़कों पर अब मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन लगाएंगी झाड़ू, शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

देहरादून। दून की सड़कों पर भी अब मशीनें झाड़ू लगाएंगी। नगर निगम की ओर से शहर के मुख्य मार्गों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर कार्य कराने की तैयारी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कंपनियों से मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन से सड़कों की सफाई के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जल्द ही मुख्य मार्गों पर मशीनों को तैनात कर दिया जाएगा। शहर 100 वार्ड करीब 200 वर्ग किलोमीटर के बड़े क्षेत्र मे फैले हैं। जिसमें सड़कों की सफाई का जिम्मा नगर निगम का है।

सफाई कर्मियों से मोहलों की सड़कों पर तो सफाई कराई जाती है, लेकिन मुख्य मार्गों पर स्वच्छता बनाए रखने में निगम फिसड्डी साबित हो रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन से मुख्य मार्गों की सफाई करवाने की तैयारी कर ली है। इस कार्य के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत बजट की व्यवस्था की गई है। मुख्य मार्गों की सफाई पटरी आने के बाद निगम अन्य मार्गों पर भी इन मशीनों से सफाई की व्यवस्था करेगा।

मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन के खूबियां

  • मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीन एक घंटे में छह से आठ किलोमीटर तक सड़क की सफाई कर सकती है और सड़क में फैले हर प्रकार के कचरे को उठाने में सक्षम है।
  • मशीन के माध्यम से सड़क की सफाई के दौरान पानी का छिड़काव भी होगा, जिससे धूल नहीं उठेगी।
  • सूक्ष्म कणों से लेकर पांच से आठ किलो तक के वजनी कूड़े को उठाने में मशीन सक्षम।

इन प्रमुख सड़कों पर होगी मशीन से सफाई

  • राजुपर रोड (घंटाघर से दिलाराम चौक)
  • ईसी रोड (बहल चौक से आराघर चौक)
  • हरिद्वार रोड (रिस्पना पुल से कुआंवाला)
  • चकराता रोड (घंटाघर से बल्लूपुर)
  • सहारनपुर रोड (घंटाघर से आइएसबीटी)
  • जीएमएस रोड (बल्लूपुर फ्लाईओवर से निरंजनपुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top