Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

आज से गौला के सभी 11 गेटों में होगा खनन

हल्द्वानी। गौला खनन को लेकर डंपर मालिकों की ज्यादातर मांगों पर कार्रवाई होने के बाद अब गौला के सभी 11 गेटों से खनन होने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि अभी 8 गेटों में खनन शुरू हो पाया है। उधर, गौला गेट में पंजीकृत और आरटीओ कार्यालय में सरेंडर 5 हजार से ज्यादा वाहनों को रिलीज करवाना अब भी निगम के लिए चुनौती बना हुआ है।

हल्दूचौड़ व देवरामपुर गेट को छोड़ सभी 8 गेटों से 1428 वाहनों से खनन हुआ। 8 गेटों के अलावा दो बुग्गी खनन गेट राजपुरा व इंदिरानगर से भी बुग्गियों के माध्यम से खनन हुआ है। गौला गेटों में खनन के लिए रजिस्टर 7500 वाहनों में से अभी भी करीब 5 हजार से ज्यादा डंपर आरटीओ कार्यालय में सरेंडर हैं। इन डंपरों को रिलीज करा कर इनको गौला में खनन के लिए पहुंचाना वन निगम के लिए अब भी चुनौती बना हुआ है। हालांकि डंपर मालिकों के आंदोलन समाप्त करने के बाद वन निगम अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। वन विकास निगम के डीएलएम आनंद कुमार ने बताया कि रविवार को 8 गेटों से डंपर व 2 बुग्गी गेटों से खनन हुआ है। उन्होंने बताया कि सोमवार को गौला के दोनों बुग्गी गेटों के साथ-साथ, सभी 11 वाहन गेटों से खनन शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि डंपर मालिक आरटीओ कार्यालय से वाहनों को रिलीज करा कर खनन के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

स्टोन क्रशर व स्टॉक के लिए भाड़ा 33 रुपए 50 पैसे हुआ तय। गौरतलब है कि खनन कारोबारियों और स्टोन क्रशर संचालकों के बीच रेट को लेकर शनिवार को समझौता हो चुका है। इससे लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया। आंदोलन के संयोजक रमेश जोशी ने बताया कि इसमें खनन गेटों के नजदीक स्टोन क्रशर व स्टॉक के लिए भाड़ा 33 रुपए 50 पैसे तय हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top