Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

विधायक खजान दास व महापौर सुनील उनियाल गामा ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से की शिष्टाचार भेंट व आशीर्वाद प्राप्त किया

विधायक व मेयर ने एसजीआरआर ग्रुप की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट व डेंगू के रोकथाम उपचार व जन जागरूकता पर भी हुई चर्चा

देहरादून। राजपुर विधायक खजान दास एवम् देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, डेंगू की रोकथाम, देहरादून जिले व प्रदेश की विकास योजनाओं सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। विधायक व मेयर ने विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा न्यूनतम दरों पर अति उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ के योगदान की भी भूरी भूरी सरहाना की। राजपुर विधायक खजान दास व मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा श्री दरबार साहिब पहुँचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार विधायक व महापौर का स्वागत किया गया। श्री महाराज ने विधायक व मेयर को श्री दरबार साहिब के स्मृति चिन्ह भेंट किए।

विधायक खजान दास ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य सरकार का मजबूत सहयोगी बताया। कहा कि इस वर्ष देहरादून में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने महत्ती भूमिका निभाई। अस्पताल की बेहतर सेवाओं से हजारों मरीजो का जीवन बचाया जा सका। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि एसजीआरआर बहुत बड़ा संस्थान होने के साथ साथ समाजसेवा के लिए पूर्णतः समर्पित नाम है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ साथ उत्तराखण्ड सरकार की ओर से सदैव एसजीआरआर ग्रुप के जन-कल्याणकारी कार्यों को पूर्णं सहयोग दिया जाएगा।

इस अवसर पर श्री महाराज ने एसजीआरआर संस्थान के द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कागिलेगौर है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। विधायक व महापौर ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर ग्रुप इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top